BYD एक चीनी कार बनाने वाली कंपनी है। इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में, BYD (Build Your Dreams) ने बहुत कम समय में अपनी एक खास पहचान बनाई है। अब उनकी नजर भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार पर है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार बहुत तेजी से बढ़ रहा है। कंपनी ने कुछ दिन पहले भारत में अपनी पहली BYD eMAX 7 EV कार लॉन्च की है। आइए जानते हैं इस कार की कीमत, फीचर्स और अन्य जरूरी जानकारी जो आपको जाननी चाहिए।
हमारे देश में प्रीमियम इलेक्ट्रिक कारें, जैसे टेस्ला, बहुत कम हैं क्योंकि उनकी कीमतें बहुत ज्यादा होती हैं। पर बजट सेगमेंट में अभी के लिए भारत में इलेक्ट्रिक कारों की मांग लगातार बढ़ रही है। तो इस बढ़ती हुई बाजार में अभी के लिए टाटा की कारें सबसे ज्यादा बिकती हैं। इसके अलावा भारत की ही दूसरी कंपनी महिंद्रा भी कोशिश कर रही है कि इस बाजार में अपना हिस्सा बढ़ाए।
अब ऐसे में BYD की कोशिश है कि वह खुद बनाई हुई कारों को भारतीय बाजार में बेचकर एक अच्छा हिस्सा हासिल कर ले। उनकी कारों के हटके और आधुनिक डिजाइन के कारण इस कंपनी की लोकप्रियता काफी बढ़ रही है। आपको बता दूं कि भारतीय मार्केट में यह पहली 6 या 7 सीटों वाली इलेक्ट्रिक एमपीवी (मल्टी-पर्पज़ व्हीकल) है।

BYD eMAX 7 EV Price, Range and Features:
Feature/Specification | Details |
---|---|
Price Range | ₹ 26.90 Lakh – ₹ 29.90 Lakh |
Variants | Premium 6Str (55.4 kWh, 420 km, 161 bhp) Premium 7Str (55.4 kWh, 420 km, 161 bhp) Superior 6Str (71.8 kWh, 530 km, 201 bhp) Superior 7Str (71.8 kWh, 530 km, 201 bhp) |
Battery Options | 55.4 kWh: Range of 420 km, Power of 163 PS 71.8 kWh: Range of 530 km, Power of 204 PS |
Max Power | 161 bhp (55.4 kWh) / 201 bhp (71.8 kWh) |
Max Torque | 310 Nm |
Range | 420 km (55.4 kWh) 530 km (71.8 kWh) |
Top Speed | 180 km/h |
Acceleration (0-100 km/h) – | 10.1 seconds (55.4 kWh) 8.6 seconds (71.8 kWh) |
Weight Kerb Weight | Approximately 1915 kg |
Charging Features | Fast Charging available |
Safety Features | Six airbags Anti-lock Braking System (ABS) Electronic Stability Control (ESC) Traction Control System (TCS) Hill Hold Control Rear parking sensors and camera |
Warranty | Standard warranty of 3 years or up to 125,000 km; battery warranty of up to 8 years or up to 500,000 km |
Interior Features | Rotating 12.8-inch touchscreen Digital instrument cluster Wireless charger Panoramic sunroof Automatic climate control Voice commands Air purifier Ventilated front seats Electric tailgate Advanced internet features |
Color Options | Crystal White Quartz Blue Cosmos Black Harbour Grey |
डिज़ाइन और स्टाइलिंग:
BYD eMAX 7 EV का डिजाइन बेहद आधुनिक और प्रीमियम है। यह एक इनोवा जैसी बड़ी कार है। कार की आकर्षक LED हेडलाइट्स और टेललाइट्स इसे अन्य कारों से अलग बनाते हैं। बड़े व्हील्स और एरोडायनामिक बॉडी इसे सड़कों पर एक विशिष्ट पहचान देते हैं।
सिर्फ बाहरी डिजाइन ही नहीं बल्कि कंपनी ने इसके इंटीरियर पर भी अच्छा काम किया है। इसका इंटीरियर बेहतरीन क्वालिटी का है जो एक लग्जरी प्रीमियम कार की तरह दिखता है। इसमें एक बड़ा पैनोरमिक सनरूफ भी है। डैशबोर्ड की बात करें तो इसमें एक बड़ा, 12.8 इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले दिया गया है। आमतौर पर इलेक्ट्रिक कारों में बड़े इंफोटेनमेंट डिस्प्ले दिए जाते हैं।

भारत में सामान्यतः परिवार बड़े होते हैं, इसीलिए कंपनी ने इस कार को बनाते समय इस बात का ध्यान रखा है।

बैटरी और रेंज:
इलेक्ट्रिक कार में उसकी बैटरी और रेंज सबसे ज्यादा मायने रखती है। BYD eMAX 7 EV eMPV दो वेरिएंट्स में आती है। एक वेरिएंट 55.4 kWh बैटरी के साथ आता है जो 420 किमी की रेंज देता है, और दूसरा मॉडल 71.8 kWh बैटरी के साथ आता है। इस कार की रेंज 530 किलोमीटर तक है। इस कार के साइज़ को देखते हुए यह रेंज बहुत ही प्रभावशाली है।
कंपनी ने BYD eMAX 7 EV में एक नई टेक्नोलॉजी का फास्ट चार्जिंग क्षमता दिया है, जो इसे और भी खास बनाता है। कंपनी के अनुसार, इस कार की बैटरी केवल 30 मिनट में 80% तक चार्ज हो सकती है। इन आंकड़ों के साथ यह कार बड़े इलेक्ट्रॉनिक कार सेगमेंट में एक भरोसेमंद विकल्प बन जाती है।

परफॉर्मेंस:
BYD eMAX 7 EV का प्रदर्शन भी शानदार है। इसका बेस वेरिएंट 161 बीएचपी पावर जेनरेट कर सकता है, जबकि टॉप वैरिएंट 201 बीएचपी पावर के साथ आता है। कम सेंटर ऑफ ग्रेविटी गाड़ी को चलाना बहुत आसान बना देता है। कंपनी के अनुसार, चाहे हाईवे हो या फिर शहर का ट्रैफिक, दोनों ही जगह पर इस कार को चलाना आसान है। कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि तेज गति पर हल्का बॉडी रोल महसूस हो सकता है, लेकिन इसकी सस्पेंशन क्वालिटी काफी अच्छी है। इसकी हैंडलिंग और स्टीयरिंग भी ड्राइवर को पूरा कॉन्फिडेंस देती है।
फीचर्स:
BYD eMAX 7 EV के फीचर्स इसे और भी खास बनाते हैं। इस गाड़ी में NFC एंट्री सिस्टम दिया गया है जो आमतौर पर कुछ ही अन्य इलेक्ट्रिव गाड़ियों में देखने को नहीं मिलता है। इसमें एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल और लेन कीपिंग असिस्ट जैसे एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स दिए हैं। पीछे बैठने वालों के लिए छत पर एक वेरिएंट और वायरलेस चार्जिंग, USB-C पोर्ट जैसे कनेक्टिंग फीचर्स दिए हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, इसका ऑडियो सिस्टम औसत स्तर का है जो म्यूजिक प्रेमियों को थोड़ा निराश कर सकता है।
सुरक्षा के मामले में BYD कंपनी ने इसमें सेगमेंट के बेहतरीन फीचर्स दिए हैं। इसमें 360-डिग्री कैमरा, मल्टीपल एयरबैग्स, और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसी सुविधाएं दी गई हैं। ये फीचर्स न केवल गाड़ी को सुरक्षित बनाते हैं बल्कि ड्राइवर को एक अच्छा कॉन्फिडेंस भी देते हैं।
कीमत:
BYD eMax 7 EV एक प्रीमियम श्रेणी की MPV गाड़ी है। इस गाड़ी की एक्स-शोरूम कीमत ₹26.90 लाख से शुरू होती है। शुरुआत में उम्मीद थी कि यह गाड़ी 20 लाख रुपये के भीतर लॉन्च की जाएगी। सरकारी सब्सिडी और टैक्स छूट के कारण इसकी कीमत कम हो सकती है। अभी के लिए भारतीय बाजार में इस गाड़ी को टक्कर देने वाली कोई अन्य गाड़ी नहीं है। विशेषकर 7 सीटर इलेक्ट्रिक eMPV की तलाश करने वालों के लिए, भारतीय बाजार में इसके अलावा कोई बेहतर विकल्प नहीं है।