अगर आपको पुराने क्लासिक और रेट्रो स्टाइल बाइक बेहद पसंद हैं, तो आपने Jawa का नाम जरूर सुना होगा। जावा मोटरसाइकिल्स का इतिहास क्लासिक और स्टाइलिश बाइक्स का रहा है। 2024 में जावा ने अपनी नई बाइक Jawa 42 Bobber लॉन्च की है। यह बाइक अपने शानदार डिज़ाइन, एडवांस फीचर्स और पावरफुल परफॉर्मेंस के कारण चर्चा में है। आइए जानते हैं इस बाइक के बारे में विस्तार से।

Jawa 42 Bobber Price, Mileage, Top Speed and Specifications
Feature/Specification | Details |
---|---|
Engine | 334 cc Single Cylinder, 4-Stroke, Liquid Cooled, DOHC |
Max Power | 29.92 PS (approximately 30 bhp) |
Max Torque | 32.74 Nm |
Transmission | 6-Speed Manual |
Fuel Tank Capacity | 12.5 liters |
Top Speed Approximately | 129-130 km/h |
Mileage | (ARAI) 30.56 kmpl |
Kerb Weight | 175 kg |
Seat Height | 740 mm |
Ground Clearance | 170 mm |
ABS | Dual Channel ABS |
Color Options | Black Mirror Mystic Copper Moonstone White Jasper Red |
कीमत और Variants:
Variant | Price (Ex-showroom) |
---|---|
Base Variant | ₹2.13 lakh |
Mystic Copper | ₹2.15 lakh |
Moonstone White | ₹2.29 lakh |
Jasper Red Dual Tone | ₹2.30 lakh |
इस शानदार बाइक की शुरुआती कीमत लगभग ₹2.09 लाख (एक्स-शोरूम) है। रंग और वैरिएंट के आधार पर कीमत थोड़ी बदल सकती है, खासकर “मिस्टिक कॉपर” और “जैस्पर रेड” जैसे प्रीमियम ऑप्शंस के लिए। अपनी डिजाइन और फीचर्स के हिसाब से यह कीमत बिल्कुल सही लगती है। इस बाइक का सीधा मुकाबला भारतीय बाजार में Royal Enfield Goan Classic 350 से होगा।
डिज़ाइन और लुक्स:
Jawa 42 Bobber 2024 को देखकर पहली नजर में ही इसका डिज़ाइन आपका दिल जीत लेगा। यह बाइक क्लासिक बॉबर स्टाइल को मॉडर्न टच के साथ आता है। इसका लो-स्लंग डिज़ाइन और गोल हेडलैंप पुराने जमाने की मोटरसाइकिलों की याद दिलाते हैं।

इसका सिंगल-सीटर अरेंजमेंट और फ्लोटिंग सीट आपको पारंपरिक बॉबर बाइक्स की याद दिलाएंगे। यह बाइक मूनस्टोन व्हाइट, जैस्पर रेड और मिस्टिक कॉपर रंगों में आती है। ड्यूल-एग्ज़ॉस्ट और मैट फिनिश इसे एक प्रीमियम लुक देते हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस
Jawa 42 Bobber बाइक में 334cc का सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड DOHC इंजन है, जो 29.9 पीएस की पावर और 30 एनएम का टॉर्क देता है। इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स जोड़ा गया है, जिससे गियर शिफ्टिंग काफी स्मूद है।

बाइक का इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन (EFI) सिस्टम स्मूथ पावर डिलीवरी के साथ अच्छा माइलेज भी देता है। इस बाइक का Top Speed 130 किमी प्रति घंटे की है। जावा 42 बॉबर लगभग 30-35 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। यह 12 लीटर के पेट्रोल टैंक के साथ आती है।
Jawa Motorcycles ने इस बाइक में सुरक्षा और कम्फर्ट दोनों का पूरा ध्यान रखा है। इसमें टेलिस्कोपिक फोर्क्स और ड्यूल-शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। ब्रेकिंग सिस्टम में फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक के साथ डुअल-चैनल ABS है, जो तेज रफ्तार में भी बेहतरीन कंट्रोल देता है।
कुछ कमियां भी हैं
हर चीज़ परफेक्ट नहीं होती, और Jawa 42 Bobber बाइक भी अपवाद नहीं है। इसका सिंगल-सीटर डिज़ाइन हर राइडर के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता। इसके अलावा, कम ग्राउंड क्लीयरेंस उबड़-खाबड़ रास्तों पर चुनौती बन सकता है। साथ ही, इसकी प्रीमियम कीमत हर किसी के बजट में फिट नहीं बैठती।