जैसा कि हम सब जानते हैं, भारत में इलेक्ट्रिक कार और बाइक का बाजार दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला बाजारों में से एक है। अब हमारे बाजार में विदेशी कंपनियां भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की कोशिश में हैं। ऐसे में हमारे देश की भारतीय कंपनियां जैसे टाटा और महिंद्रा भी इसमें पीछे नहीं रहना चाहती हैं। Tata Motors, जो पहले से ही इलेक्ट्रिक वाहनों के मामले में अपनी पहचान बना चुकी है, ने हाल ही में Tata Curvv EV 2024 लॉन्च की है। यह गाड़ी न केवल स्टाइलिश है बल्कि लंबी रेंज, एडवांस्ड फीचर्स और किफायती कीमत के साथ आती है।
इस गाड़ी ने अपने शानदार डिज़ाइन, दमदार परफॉर्मेंस, और नई-नई तकनीकों से लोगों का दिल जीत लिया है। चलिए, इस गाड़ी के बारे में थोड़ा विस्तार से बात करते हैं।

क्या खास है इसके लुक्स में?
जब भी आप Tata Curvv EV को देखेंगे, तो पहली नज़र में ही इसका स्पोर्टी और मॉडर्न लुक आपको इंप्रेस कर देगा। इसका कूपे स्टाइल छत और पियानो ब्लैक फिनिश इसे मॉडर्न और स्पोर्टी लुक देते हैं। 18-इंच अलॉय व्हील्स, स्लोपिंग रूफलाइन और स्क्वायरिश व्हील आर्च इसे एक दमदार रोड प्रेजेंस देते हैं।
इस EV कार को कंपनी ने कुल 5 रंग विकल्पों में लॉन्च किया है। अगर आप इसे लेना चाहते हैं, तो आप निश्चित रूप से इस मुश्किल में पड़ जाएंगे कि कौन से रंग की गाड़ी लें क्योंकि हर रंग में यह गाड़ी वाकई बहुत खूबसूरत लगती है। कूपे स्टाइल डिजाइन वाली यह हमारे देश की पहली कार है।
इंटीरियर डिजाइन:
अगर बाहर से गाड़ी इतनी शानदार है, तो अंदर से भी निराश नहीं करेगी। Tata Curvv EV का इंटीरियर टेक्नोलॉजी और आराम का शानदार मेल है। इसमें आपको मिलता है एक पैनोरमिक सनरूफ, जो आपकी आवाज़ से खुलता और बंद होता है। साथ में है मल्टी-मूड एम्बिएंट लाइटिंग, जो रात में ड्राइव को और खास बना देती है।
इसके अलावा, 500 लीटर का बूट स्पेस और फ्रंट में 35 लीटर का अतिरिक्त ट्रंक स्पेस है। लंबी फैमिली ट्रिप्स पर या शॉपिंग के बाद, आपको कभी जगह की चिंता नहीं होगी।

शानदार बैटरी और परफॉर्मेंस:
Tata Curvv EV दो बैटरी ऑप्शन्स में आती है: 45 kWh और 55 kWh। छोटी बैटरी 502 किमी की रेंज देती है, जबकि बड़ी बैटरी 585 किमी की। तो आप निश्चिंत होकर लॉंग ड्राइव पर जा सकते हैं।
परफॉर्मेंस की बात करें तो इसकी मोटर इतनी दमदार है कि यह सिर्फ 8.6 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। Curvv EV 160 किमी/घंटा की टॉप स्पीड और फास्ट चार्जिंग क्षमता के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि फास्ट चार्जिंग पर यह कार मात्र 40 मिनट में 10 से 80% तक चार्ज हो जाती है। इस वजह से इस कार को रोजाना इस्तेमाल करना बेहद आसान हो जाता है।

सेफ्टी और स्मार्ट फीचर्स
अब सवाल उठता है कि क्या ये गाड़ी सुरक्षित है? सुरक्षा के लिए कंपनी ने इसमें छह एयरबैग, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक और ESP जैसे फीचर्स से लैस किया है। इसमें V2V (वाहन-से-वाहन) और V2L (वाहन-से-लोड) चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है। इसमें कुल तीन ड्राइविंग मोड हैं: इको, सिटी और स्पोर्ट मोड्स।
कीमत और वेरिएंट्स
Tata Curvv EV की शुरुआती कीमत 17.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, और टॉप वेरिएंट की कीमत 21.99 लाख रुपये तक जाती है। इस गाड़ी का सीधा मुकाबला Mahindra की नई इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट SUV, Mahindra BE 6e से होता है, जिसे महिंद्रा ने कुछ दिन पहले ही भारत में लॉन्च किया है। अभी के लिए, कॉम्पैक्ट SUV EV सेगमेंट में ये दो ही कारें हैं जो एक प्रॉपर इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर बनी हैं।